फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   punishment

मास्क न पहनने पर वसूला 2000 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
punishment
तहसीलदार रमेश सिंह ने टीम के साथ बाजार में औचक जांच की। इस दौरान जो लोग बिना मास्क के मिले, उन पर कार्रवाई की गई। कुल दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर दुकानदारों की रेट लिस्ट भी देखी गई। मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम को जरूरी बताते हुए इसका पालन करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जगदंबे माता मंदिर में अवैध कब्जे पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

स्थानीय तहसीलदार ने कस्बे के बाजार की दुकानों का औचक दौरा कर उनके द्वारा लगाई गई रेट लिस्ट को भी जांचा। इस मौके पर उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह अपनी-अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाएं, जबकि एक हफ्ते के बाद फिर जांच की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए ग्राहक को सामान देने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को कहा गया कि बाजार की गलियां और नालियों को जल्द से जल्द साफ करवाएं, जिससे लोग गंदगी से बच सकें।
विज्ञापन

तहसीलदार ने जगदंबे माता मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर विचार विमर्श करते हुए कहा कि अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटाया जाए नहीं तो विभाग इसके लिए उचित कार्रवाई करेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार पूर्णचंद, लोक निर्माण विभाग के जूनियर अभियंता रंजीत सिंह, स्थानीय पुलिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed