फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Punch of Pathwal Panchayat continues fast

पथवाल पंचायत के पंचों का अनशन जारी

विज्ञापन
Punch of Pathwal Panchayat continues fast
आमरण अनशन पर बैठे पथवाल के पंच। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। पथवाल पंचायत के पंचों का आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पंचों ने कहा पंचायती राज एक्ट के तहत सरपंच के खिलाफ पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव के आधार पर जब तक फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जाएगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे पंच सुरेश शर्मा ने कहा ग्रामीण विकास विभाग की ओर से फ्लोर टेस्ट कराने के लिए बीडीसी चेयरमैन को 30 सितंबर को पत्र जारी किया गया। लेकिन चेयरमैन ने इस पर कोई अमल नहीं किया और करीब 27 दिनों के बाद वीरवार को यह कह दिया कि मामला कोर्ट के अधीन हो गया है। उन्होंने कहा फ्लोर टेस्ट नहीं कराने की कोर्ट के आदेश की कोई कॉपी उन्हें नहीं मिली है। हमें गुमराह किया जा रहा है और पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह संघर्ष हमने फरवरी माह से शुरू किया। कई बार धरने, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, आमरण अनशन किए। हर बार हमें झूठे आश्वासन दिए गए। लेकिन इस बार लड़ाई आर-पार की होगी, तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक फ्लोर टेस्ट नहीं होता। अनशन पर बैठे पंचों के समर्थन में गांव के कुछ लोग भी उनके साथ यहां मौजूद रहे। इस मौके पर पंच भारत भूषण, नसीब चांद, नीरज शर्मा, लाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जब इस बारे में बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कोर्ट के अधीन मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed