फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Public Darbar Organised in Bani Police Station

Kathua News: पब्लिक दरबार में उठा नशीली दवाओं का मुद्दा

विज्ञापन
Public Darbar Organised in Bani Police Station
बनी थाना में आयोजित प​ब्लिक दरबार में उप​स्थित लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जनता और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास के तहत पब्लिक दरबार का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी बनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। नशीली दवाओं के दुरुपयोग का मुद्दा हावी रहा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मौके पर स्थानीय कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। पब्लिक दरबार के दौरान पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि ड्रग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में ऐसी बैठकों के नियमित आयोजन की मांग की। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य बनी के अलावा विभिन्न पंचायतों के पूर्व सरपंच, सुशील कुमार , उत्तम चंद, राकेश कुमार, मोती राम और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed