{"_id":"626855aa16062e529702c03b","slug":"protest-problem-kathua-news-electercity-water-kathua-news-jmu2586275150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी संकट से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे, प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी संकट से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे, प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। चालीस डिग्री पार कर चुके पारे और दिन में मात्र पांच से छह घंटे मिल रही बिजली के साथ गहराए पानी के संकट ने लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार को शहर के वार्ड-14 के लोगों ने बीते चार दिनों से पानी की आपूर्ति न होने पर शहर से हटली मोड़ जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रशासन व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या हल करने की मांग की।
सुबह करीब नौ बजे जैसे ही लोगों ने सड़क बंद की तो पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मार्ग खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोगों के तेवर देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या सुनने के साथ उसका समाधान करने के लिए मौके पर बुलाया। वार्ड पार्षद भूपिंदर राज भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद बिजली और जलशक्ति विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और समस्या का तुुरंत समाधान करने आश्वासन दिया तो लोगों ने मार्ग को खोल दिया, जिससे सड़क पर आवाजाही बहाल हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग वादा पूरा नहीं करते हैं तो फिर सड़क जाम कर देंगे।
----
लोग बोले, बिना बिजली पानी
रोजमर्रा के काम प्रभावित
प्रदर्शन में शामिल रोशन वर्मा ने रोष जताते कहा कि भीषण गर्मी में न तो वार्ड के लोगों को पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही बिजली। इससे यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों को परेशानियां हो रही हैं, जिनका समाधान संबंधित विभागों द्वारा नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल सत्या देवी ने उनके वार्ड में बिजली और पानी आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल हो गई है। वार्ड में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए जलशक्ति विभाग द्वारा की जाने वाली पानी की सप्लाई का ही सहरा है। लेकिन वह भी उन्हें पर्याप्त नहीं मिल रहा। पिछले चार दिनों से तो पानी की एक बूंद भी नल से नहीं टपकी है। ऐसे में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
..............
जगह-जगह ली हो रही
पाइपें, व्यर्थ बह रहा पानी
वार्ड-14 के पार्षद भूपिंदर राज ने कहा कि गर्मी में लोगों की मुख्य जरूरत पानी और बिजली ही है। बिजली की समस्या तो शहर के हर वार्ड में एक समान है, लेकिन उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति भी न होना लोगों के गुस्से को बढ़ा रहा है। वार्ड में जगह-जगह लीक होने वाली जलशक्ति विभाग की पाइप लाइनों से जितना पानी सप्लाई किया जाता है, उसका 50 प्रतिशत पानी क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों से व्यर्थ बह जाता है। पार्षद ने विभाग से उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति समय सारिणी के अनुसार करने के साथ लीकेज ठीक करने की मांग की।
-------
महानपुर में दिन में छह से
सात घंटे ही मिल रही बिजली
महानपुर। तहसील के क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पीने के पानी की आपूर्ति भी बंद पड़ी है। महानपुर पंचायत के सरपंच पवन वर्मा ने बताया कि बिजली कटौती का निर्धारित समय नहीं है, इससे पहले बिजली कटौती का समय निर्धारित था, जिससे लोगों को पता रहता था कि इस समय बिजली बंद होगी और वे उसी हिसाब से अपने काम निपटा लेते थे। अब अघोषित कटों से घरों के साथ-साथ दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी रजिंदर सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है। दिन में मात्र छह-सात घंटे ही लाइट आ रही है। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है, पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने बिजली विभाग से समस्या हल करने की मांग उठाई है। संवाद
------
अद्योषित बिजली कटौती पर चक
देसां चौधरियां में भी बिफरे लोग
हीरानगर। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को चक देसां चौधरियां में लोगों ने ओल्ड सांबा-कठुआ रोड को बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं की तो जम्मू-पठानकोट हाईवे पर धरना देंगे। प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता एवं सरपंच राकेश चौधरी ने कहा कि विभाग की लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रात को बिजली कटौती से बच्चे सो नहीं पाते हैं और सुबह स्कूल जाने के लिए उठने में आनाकानी करते हैं। नींद पूरी न होने से स्कूल में भी अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे। जिन लोगों का रोजगार बिजली पर निर्भर हैं उन्हें नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन में अजय शर्मा, राजिंदर सिंह, रंजीत सिंह, दीपक कुमार, बलवंत राज, मन्नू शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद