फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest news

Kathua News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
हीरानगर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को चड़वाल में मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर ''हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो'' और ''हमारे भाई-बहनों की सुरक्षा करो'' जैसे नारे लगाए।

इस मौके पर अजय भारती ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अत्याचार न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक असहिष्णुता का चरम उदाहरण भी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की और भारत सरकार से भी बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हुई और बांग्लादेश में इसी तरह से हिंदुओं पर अत्याचार होता रहा तो वे आगे भी इस तरह के प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन में बालकृष्ण शर्मा, रमेश सिंह, श्याम सुंदर और इशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed