फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest news

Kathua News: दूषित पानी का समाधान न होने भर भड़के चक शेखां वासी

विज्ञापन
protest news
कठुआ। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले दूषित जल की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने एक बार फिर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक दो दिनों में उनकी मांग को पूरा नही किया गया तो गांव के सभी लोग डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एसके भंडारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से निकलकर गांव में आने वाला पानी खेतों को बंजर बना चुका है। इस पानी को पीकर लोगों के कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। अगर कोई व्यक्ति इस पानी के बीच से गुजर जाता है तो उसे चर्म रोग हो जाता है। गांव के लोग इस समस्या का समाधान करवाने के लिए दर्जनों बार प्रदूषण नियंत्रण विभाग के चक्कर लगा चुके हैं। गत दिनों भी वे लोगों के साथ डीसी कठुआ से मिले थे, जहां उन्होंने गांव में आने वाले दूषित पानी के साथ पेयजल संकट का समाधान करने की मांग की। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को गांव में भेजेेंगे लेकिन तीन दिन का समय गुजर जाने के बाद भी गांव में कोई अधिकारी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed