फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

भारतीय मजदूर संघ ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। बेलगाम हो रही महंगाई के मद्देनजर भारतीय मजदूर संघ की कठुआ इकाई ने वीरवार को सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते समाज के सबसे कमजोर तबके का शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रधान अशफाक अहमद चौहान ने कहा कि सरकार श्रमिक वर्ग के खिलाफ काम कर रही है। सरकार ने नियोक्ताओं को तो मजबूत किया है, लेकिन फिक्स टर्म रोजगार मजदूर वर्ग के रोजगार की गारंटी को नष्ट किया है। यदि कोई नियोक्ता जानबूझकर श्रमिकों को ईएसआई, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा कानूनों से वंचित करता है, तो श्रमिक अधिकारी तब तक कार्रवाई नहीं कर सकते, जब तक उन्हें सरकार से अनुमति नहीं मिल जाती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में न्यूनतम मजदूरी वर्ष 2017 में अंतिम बार संशोधित कर 6750 रुपये तय की गई थी। इसके बाद से सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन, पांच साल बीत जाने के बाद भी आज तक दोबारा इस पर विचार नहीं किया गया। इससे मजदूर तबके का अपनी जरूरत की चीजों का प्रबंधन करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन छह महीने से नहीं मिला। जबकि काम का बोझ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसी ही स्थिति दिहाड़ी मजदूरों और योजना कर्मचारियों की है। उनका वेतन लंबित होने बावजूद श्रम अदालतों के आदेशों को उपायुक्त लागू नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशफाक ने कहा कि गरीब श्रमिक अपने बकाया को पाने के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को जल्द उनकी शिकायतों पर विचार करना होगा। नहीं तो आने वाले समय में मजदूर वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर सुनील कुमार, रमेश बनोत्रा, महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, करनैल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed