फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

महाराजा के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग

विज्ञापन
protest
कठुआ। आगामी 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर महाराजा हरि सिंह समन्वय समिति ने प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने महाराजा द्वारा शुरू किए गए विभिन्न सुधारों के बारे में बात करते हुए उन्हें अपना जननायक बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाराजा हरि सिंह के कारण ही आज वह भारतीय हैं। क्योंकि जम्मू कश्मीर कभी भी ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं था, लेकिन फिर भी महाराजा हरि सिंह ने लंदन में गोलमेज सम्मेलन में भारत की स्वतंत्रता के बारे में बात की। जिसने ब्रिटिश साम्राज्य के स्तंभों को हिला दिया। यही कारण था कि महाराजा साहब के विरुद्ध षड्यंत्र रचे गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल बरवाल एथलीट क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह पठानिया ने कहा कि महाराजा हरि सिंह जी ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। सरकार ने विलय दिवस पर छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन उनकी जयंती पर छुट्टी की घोषणा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन चिब ने कहा कि आज के इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का मकसद इसे हर घर में पहुंचाकर आंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार 23 सितंबर को अवकाश की घोषणा चुनाव से पहले नहीं करती है तो वह नो हॉलिडे नो वोट का अभियान शुरू करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान रोहित, विक्रम, बरिंदर प्रताप, विक्रांत, जोरावर, मानव गोत्र, मुनीश डोगरा, दिलप्रीत सिंह, शुभम खजूरिया, दर्पण शर्मा, विशाल घोर, निशांत चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed