फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
protest
बिजली की समस्या का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते करंडी कलां वासी, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। हरदो मुठ्ठी पंचायत के वार्ड 6 में करंडी कलां के लोग 10 दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वीरवार को उनके सब्र का बांध टूट गया, और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव की सैकड़ों महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने बिजली और जल विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही, 24 घंटों के अंदर समस्या का समाधान न होने पर हाईवे जाम करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पंच तरसेम लाल ने बताया कि उनके गांव में 10 दिनों से बिजली की सप्लाई पूरी तरह अनियमित हो गई है। सुबह आठ बजे बंद होने वाली बिजली रात 10 बजे आती है। उसमें भी कटौती होती रहती है। भीषण गर्मी में बिजली न होने पर लोग दिन तो किसी तरह बिता लेते हैं, लेकिन उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। वहीं, बिजली न होने से गांव में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। इस बारे में जब भी बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है, तो वह अगले 24 घंटों में समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन देकर लोगों को लौटा देते हैं। इस कारण आज उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल विमला देवी ने कहा कि 10 दिनों से लगातार बिजली न होने से आज के दौर में ऑनलाइन चल रही बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पानी की भी समस्या है। गत दिनों गांव में एक मौत होने के कारण लोगों का आना जाना बना हुआ है। लेकिन, उनके पास गांव में आने वाले मेहमानों को पिलाने के लिए भी अब पानी नहीं बचा। गांव की इस समस्या की न तो बिजली विभाग और न ही प्रशासन सुध ले रहा है। नतीजतन, लोगों ने फैसला किया है कि अगर अगले 24 घंटों में गांव की बिजली सप्लाई को नियमित नहीं बनाया गया, तो यहां रहने वाले सभी सौ परिवार हाईवे जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। चाहे इसका परिणाम जो भी हो। क्योंकि, बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बिजली विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed