फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

पंद्रह दिनों से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
पंचायत जानू के वार्ड नंबर चार के मोड़ा कोग में 15 दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को लोगों ने अंसार अली के नेतृत्व में बसोहली-बनी सड़क पर शीतलनगर के समीप प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल देसराज, बशीर अहमद, अली मोहमद ने कहा कि 15 दिनों से उनके वार्ड में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है, जिसे बदलने के लिए बिजली विभाग के जेई, एईई समेत एक्सईएन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं, जबकि 15 दिनों से गांव में बिजली नहीं है। लोगों का कहना है कि 15 दिन तक बिजली बंद रहती है, तो फिर उसका बिल माफ क्यों नहीं किया जाता है। इसको लेकर सरकार को नई पालिसी बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में शीतलनगर ब्लॉक के फीडर मैनेजर सुजीत चौहान ने कहा कि इस समस्या के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जैसे ही ट्रांसफार्मर पहुंचेगा, उसे लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed