{"_id":"60fb1aea8ebc3e57fc616501","slug":"protest-kathua-news-jmu240077264","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत मामले में सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत मामले में सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड एक निवासी अश्विनी कुमार की मौत मामले में शुक्रवार को परिवार के सदस्य सड़क पर उतरे। उनका कहना है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें मौत के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। जबरन जमीन हथियाने से आहत होकर ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। वीडियो में आरोपियों के नाम भी लिए थे। इसलिए उनसे कड़ी पूछताछ और सजा दी जानी चाहिए।
परिजन के सदस्य और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्याय की गुहार लगाते हुए शहीदी चौक से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इसका नेतृत्व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा ने किया। जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक के भाई ने बताया कि दस दिन से आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। पुलिस के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर टाल मटोल कर रहे हैं।
चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो सोमवार को जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। कहा कि पुलिस कह रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उन्हें सामने नहीं लाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने कहा कि प्रशासन और पुलिस लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। युवक की मौत मामले में साक्ष्य सामने है, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक गरीब की जमीन को कम राशि देकर हथियाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। ऐसे में आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मजोत्रा ने कहा कि अबतक इस मामले में अधिकारियों की जो भूमिका रही है, उससे साफ है कि अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। मृतक के परिजनों ने डीसी के माध्यम से उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, संदिग्धों से पूछताछ शुरू
कठुआ। शहर के वार्ड एक निवासी अश्विनी कुमार की मौत मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के दर्ज किए गए मामले से पूर्व विशेष टीम ने अश्विनी की मौत से पहले के वीडियो की जांच की।
एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि संदिग्ध मौत के मामले के बाद जांच शुरू कर दी गई थी। इसके बाद वीडियो सामने आने पर जांच के लिए विशेष टीम तैयार की गई। मामले को संदिग्ध मौत से बदलकर आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो में सामने आए संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है। वहीं शनिवार को सिट का गठन कर दिया जाएगा।