फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

अघोषित कटों के खिलाफ बरसे लोग

विज्ञापन
Protest
बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ शहर के पारलीवंड में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KATHUA
कठुआ। भीषण गर्मी में बिजली के लगने वाले अघोषित कटों से परेशान शहरवासियों का गुस्सा बढ़ने लगा है। बुधवार को शहर के पारलीवंड क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में जमा होकर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय विद्या सागर शर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से शहर के वार्ड 8, 9, 10, 11 और 12 में लोगों को 9 से 10 घंटे बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों का गुस्सा अब बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी में जब तापमान 40 और 45 डिग्री तक जा रहा है, तो बिजली न होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सबसे खास बात यह है कि इन वार्डों में रहने वाले लोग हजारों रुपया विभाग को बिजली के किराए के नाम पर हर महीने देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बारे में जब विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जाती है तो उनके पास एक ही जवाब होता है कि गर्मी होने के कारण लाइन पर लोड अधिक हो जाता है। इसलिए बिजली बंद करनी पड़ती है। इसके लिए भी विभाग ही जिम्मेदार है, क्योंकि उनके आराम तलब कर्मचारी बाहर निकलना पसंद नहीं करते। अगर लोग अपने निर्धारित लोड से ज्यादा लाइनों पर लोड डालते हैं तो उन्हें इसकी जांच करनी चाहिए। लेकिन, वह ऐसा न कर अपने कार्यालयों के एयर कंडीशन रूम में ही बैठे रहते हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या सागर शर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से शहर में केबल और मीटर की व्यवस्था की गई थी। तब कहा गया था कि इससे बिजली की चोरी कम होगी और लोगों को नियमित बिजली मिल पाएगी। लेकिन, दुर्भाग्य से वह भी काम आज तक पूरा नहीं हो पाया। उल्टा लोगों को इस मौसम में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। पिछले 10 दिनों से जारी यह क्रम थम नहीं रहा है। लिहाजा मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन की राह अख्तियार करनी पड़ी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटों के दौरान विभाग ने समस्याओं का समाधान कर शहर में लोगों को नियमित बिजली देने की व्यवस्था नहीं की तो वह अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे। और, इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी। प्रदर्शनकारियों में अमित सूदन, प्रदीप कुुमार, सतपाल, भूपिंदर सिंह, मुकेश शर्मा, सुमित कुमार, उदित, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed