फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

थमनाल के लोगों का लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
गुर्जर बस्ती थमनाल के लोगों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कटली से गुर्जर बस्ती थमनाल की तरफ जाने वाली सड़क से जेसीबी लगाकर मलबे को उठाया जा रहा है। इसकी वजह से पांच घरों पर खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क से मलबा हटाने के बाद जल्द सुरक्षा दीवार बनाई जाए। अन्यथा बारिश होने पर भूस्खलन से नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद हनीफ ने कहा कि दो किलोमीटर लंबी सड़क पर मलबा गिरा है, जिसे जेसीबी के जरिये हटाया जा रहा है। बारिश होने के बाद सड़क किनारे के इन घरों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे सुरक्षा दीवार या फिर ग्रेट डाली जाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कर्मवीर ने कहा कि मलबा उठाने से सड़क के एक तरफ ऊंचाई पर बने घरों पर खतरा मंडराने लगा है। अगर बारिश होती है, तो यह घर भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं। आलम दीन ने कहा कि सड़क से मलबा उठाने के बाद जल्द सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई, तो स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वह मामले को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed