{"_id":"6041430c8ebc3edc076e07cc","slug":"protest-kathua-news-jmu230571729","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को काबू नहीं कर पा रही सरकार: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को काबू नहीं कर पा रही सरकार: कांग्रेस
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार महंगाई को काबू नहीं कर पा रही है।
पूर्व एमएलसी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार को अब आम लोगों पर रहम करना चाहिए। महंगाई की मार ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। अच्छे दिनों का वादा कर यह सरकार गरीब जनता से कौन से बदले ले रही है।
उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में कच्चे तेल के भाव अधिक होने के बावजूद भी लोगों को डीजल पेट्रोल वाजिब दाम पर मिलता था। अब जब कच्चे तेल के भाव बेहद कम है, तो इनके दाम 100 का आंकड़ा पार कर रहे हैं। सरकार को समझना चाहिए कि तेल के भाव बढ़ने से महंगाई की मार और बढ़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा रसोई गैस भी अब आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रही है। इसी तरह से दाम बढ़ते रहे तो लोगों को फिर से लकड़ी से चूल्हे जलाना पड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स के लिए भी सरकार को कोसा। प्रदर्शन में मुरारी लाल शर्मा, भोलानाथ, प्रवीण भगत, सुरेंद्र सिंह, अनंतराम डोगरा, रमेश कुंडल, सतपाल चौधरी, रछपाल सिंह, रामपाल शर्मा, रतन चंद भगत, हरभजन सिंह, अशोक कुमार, मोहिंदर शर्मा आदि शामिल रहे।