{"_id":"603ff0cd8ebc3ee96c5ded12","slug":"protest-kathua-news-jmu23049516","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चड़वाल में हाईवे के किनारे प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‘महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार’ जैसे नारे भी लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि 2014 में चुनावों से पहले भाजपा का नारा था कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’। इस नारे के झांसे में आकर लोगों ने सरकार बना तो दी लेकिन आज पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आलू, प्याज, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और तेल सबके दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल हो रहा है। भाजपा के जो नेता कांग्रेस के शासनकाल में जरा सी महंगाई होने पर सड़कों पर आलू-प्याज की माला पहनकर हल्ला मचाते थे, आज वह खामोश होकर तमाशा देख रहे हैं।
चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो यूथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध तेज करेगी। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश शर्मा, दीपक कुमार, सेंटी वर्मा, केवल कृष्ण, गोपाल दास, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।