{"_id":"603809f38ebc3ee93e12bc88","slug":"protest-kathua-news-jmu230036646","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठ्यक्रम में कटौती किए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठ्यक्रम में कटौती किए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद पूरे पाठ्यक्रम के साथ सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं का कठुआ डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने कड़ा विरोध जताया है। वीरवार कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कॉलेज रोड जाम कर विश्वविद्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उधर, सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
एसएसपी कठुुआ भी मौके पर आ गए और उन्होंने रोष जता रहे विद्यार्थियों से बात कर उन्हें शांत कराते हुए कहा कि थाना प्रभारी उनके प्रतिनिधि के तौर पर यहां मौजूद हैं और वह इस बारे में विद्यार्थियों की जो भी मांग है उसे विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्ग खोल दिया। जिसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता कृणाल सिंह पठानिया ने कहा कि जारी शिक्षण सत्र में कोरोना महामारी के कारण पहले तो कॉलेज बंद रहे। अब जब कॉलेज खुले हैं तो भी इसे ऑड ईवन के आधार पर चलाया जा रहा है। हालांकि कि कॉलेज के बंद रहने के दौरान आनलाइन कक्षाएं लगी लेकिन 4जी इंटरनेट सुविधा न होने के कारण इन कक्षाओं का भी विद्यार्थी पूरी तरह से लाभ न ले पाए है। जिसके चलते अभी उनके पाठ्यक्रम के कई ऐसे विषय हैं जिसे कक्षाओं में समझाए जाने की जरूरत है। ऐसे में अगर परीक्षा पूरे पाठ्यक्रम से होती है तो परीक्षा में बैठने वाले ज्यादातर विद्यार्थी असफल ही होंगे। सब कुछ जानने के बाद भी जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन हर रोज नए नए आदेश जारी कर विद्यार्थियों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विरोध के बाद कॉलेज प्रशासन ने इंटरनल परीक्षाओं में उन्हें राहत देने की मानी है। एक्सटर्नल परीक्षा के बारे में उनके पास कोई जवाब नही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी करने से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को दी गई शिक्षा की समीक्षा कर पाठ्यक्रम का निर्धारण करें। उसके बाद परीक्षाएं ली जाएं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नही किया गया तो विद्यार्थी इसके खिलाफ कड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। क्योंकि यह मामला सिर्फ उनके कॉलेज का नही है उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज के विद्यार्थियों को इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इस मौके पर यशवर्धन सिंह, अभिषेक पावरा, अनिकेत शर्मा, आदित्य जसरोटिया, सुनील डोगरा, रोहित सुम्बड़िया, सुगंध शर्मा, अंकित आदि उपस्थित रहे।