{"_id":"5f74ccb58ebc3e9bf52fa15d","slug":"protest-kathua-news-jmu219801113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ की चयनित सूची पर सीमावर्ती लोगों ने प्रदर्शन कर जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ की चयनित सूची पर सीमावर्ती लोगों ने प्रदर्शन कर जताया एतराज
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के युवाओं को एसपीओ की चयनित सूची में शामिल न किए जाने के विरोध में सीमावर्ती लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा जो लोग रोजाना पाकिस्तानी गोलाबारी का शिकार हो रहे हैं, उन्हें इस सूची में कोई जगह नहीं मिली है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बॉर्डर यूनियन के उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने कहा कि सरकार सीमा से सटे गांव के लोगों के साथ विश्वासघात कर रही है। सीमावर्ती युवाओं के लिए एसपीओ भर्ती रैली कराई गई, लेकिन जीरो से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के युवाओं को चयनित सूची में कोई जगह नहीं मिली। इससे साफ जाहिर होता है कि सीमावर्ती लोगों के नाम पर भर्ती रैली तो कराई गई, लेकिन इसका फायदा दूसरों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आईबी पर रहने वाले लोगों के लिए आरक्षण की बात तो कही है। अगर आरक्षण इसी तरह से दिया जाएगा तो जीरो लाइन पर बसने वाले लोगों को इसका कोई लाभ नहीं होगा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का दायरा जीरो से तीन किलोमीटर किया जाए, ताकि जरूरतमंद युवाओं को इसका लाभ मिल सके। प्रदर्शन में रतन लाल, अजीत कुमार आदि भी शामिल रहे।