फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

सरपंचों ने जन अभियान का किया बहिष्कार

विज्ञापन
protest
बैक टू विलेज के तहत करवाए कार्यक्रम का बहिष्कार करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : KATHUA
कठुआ। कठुआ ब्लॉक की कई पंचायतों के सरपंचों और पंचों ने जन अभियान कार्यक्रम का विरोध किया है। अभी तक बैक टू विलेज एक व दो में जो लोगों ने समस्या सुनीं गई थीं, उसका हल नहीं किया गया है और अब तीसरे चरण की शुरुआत की जा रही है, जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

दिलवां की सरपंच अंजू बाला ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई कि डीसी के साथ बैठक है। बताया कि पहले बैक टू विलेज और दूसरे बैक टू विलेज में भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। लोग खुश नहीं हैं, ऐसे में तीसरे चरण को लेकर वे लोगों के बीच कैसे जाएं। उन्होंने कहा कि पहले दो चरण का कोई भी फायदा नहीं हुआ है। सहार के पंचायत प्रतिनिधि ने कहा कि बैक टू विलेज तीन की सरकार ने घोषणा कर दी है, लेकिन पहले दो चरणों की जीरो परफार्मेंस हैं। लोगों का विश्वास बैक टू विलेज से उठ चुका है।
विज्ञापन

सरपंच खरोट मोहन सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में जो प्लान बनाए उनकी राशि जारी नहीं हुई। बैक टू विलेज को लेकर लोगों में रोष है, जो पंचायत और सरपंचों के पर निकाला जाता है। ऐसे में यदि बैक टू विलेज तीन के लिए अधिकारी गांव में आना चाहते हैं तो पिछले कार्यक्रमों में बताई गई समस्याओं का निवारण लेकर आएं, अन्यथा न आएं। उन्होंने कहा कि गांव में यदि विकास नहीं किया जा सकता है तो बार-बार लोगों की दुखती नब्ज पर हाथ न रखा जाए। आज भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और विकास के नाम पर एक एक लाख रुपये जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में किसी भी विकास परियोजना को सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
शिविर में जारी किए 264 डोमिसाइल प्रमाणपत्र
ग्रामीणों ने बताईं बिजली-पानी और सड़कों की समस्याएं
कठुआ। जन अभियान को जारी रखते हुए दूसरे दिन ब्लॉक कठुआ के बीडीओ कार्यालय में डीसी ओम प्रकाश भगत के नेतृत्व में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें तहसीलदार गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। शिविर में ब्लॉक के अधीन पड़ती विभिन्न पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 264 लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर में लोगों ने बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने जल्द समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि जन अभियान का मुख्य उद्देश्य बैक टू विलेज एक और बैक टू विलेज दो में जो पंचायतों में कार्य हुए थे, उनकी समीक्षा करना है। गौरव शर्मा ने बताया कि जन अभियान के दूसरे दिन कठुआ ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों से 200 के करीब लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed