{"_id":"6756049774717f65230e3ce5","slug":"protest-held-in-bahsoli-against-bangladeshi-government-kathua-news-c-201-1-knt1006-115568-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से उबाल, बसोहली में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से उबाल, बसोहली में फूंका पुतला
विज्ञापन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो अत्याचार के खिलाफ बसोहली में रोष रैली निकालते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बांग्लादेश में हिंदू, सिख एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले के विरोध में पूरे देश में लोगों का उबाल बढ़ता जा रहा है। वीरवार को बसोहली में राष्ट्रवादियों व हिंदू संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
लोगों ने प्रधानमंत्री से पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार को तुरंत बंद करवाने की मांग की। कस्बे के रामलीला मैदान में जमा लोगों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच, मुख्य बस अड्डे तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शन में शामिल हिंदू संगठन के सदस्यों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को मानवता के लिए कलंक बताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने भारत सरकार से प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 के बाद से बांग्लादेश को बनाने में भारत ने अहम भूमिका निभाई लेकिन वहां बने हालात में भी हमारी सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत है। इस दौरान वक्ताओं ने मानवाधिकार संगठनों की भी कड़ी निंदा की। कहा कि इस अत्याचार को रोकने के लिए इन संगठनों ने कोई पहल नहीं की। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदू व सिख अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल बंद करवाया जाए। भारत सरकार प्रभावी कदम उठाए।