फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest for poor ration supply

राशन समस्या पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2016 01:02 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
protest for poor ration supply
Protest Shimla
जिला में राशन समस्या के विरोध में शुक्रवार को नेकां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के शहीदी चौक में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर लोगों की राशन समस्या बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा-पीडीपी सरकार ने जनता से वादे कर उसे भुला दिया। उन्हें समझना चाहिए कि वादों और भाषणों से पेट नहीं भरता, उसके लिए रोटी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सरकार ने राशन समस्या दूर नहीं की, तो वे राज्य भर में प्रदर्शन तेज कर देंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए शकील अहमद टोनी ने कहा कि जिला के लोगों को पिछले चार महीनों से चीनी का कोटा नहीं मिला है। इसके साथ ही राशन के लिए भी लोग बार-बार जिला सचिवालय आकर कभी जिला उपायुक्त तो कभी विभागीय अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंचों पर भाजपा और पीडीपी के नेता लोगों की समस्या दूर करने की बात करते हैं, लेकिन असल में जनता सरकार के खोखले वादों और दावों से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जम्मू वाले भाजपा को और कश्मीर का अवाम पीडीपी को कोस रहा है। लेकिन सरकार ने भी जनता की आवाज को अनसुना करने का सिलसिला चलाया हुआ है। प्रदर्शनकारियों में शामिल नीलम शर्मा ने कहा कि महिलाएं खाना तभी बना सकती हैं जब उन्हें राशन मिलेगा।


जब राशन ही नहीं मिल रहा है तो खाना किस प्रकार खाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने का दम रखने वाली भाजपा आज राशन समस्या पर चुप क्यों है। ऐसे में साफ है कि जनता के साथ किए वादे पूरे नहीं हो पा रहे हैं और जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed