फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest continues to demand sacking of sarpanch

सरपंच को बर्खास्त की मांग को लेकर धरना जारी

विज्ञापन
Protest continues to demand sacking of sarpanch
हीरानगर। सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को पथवाल के पंचों की ओर से शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पंचों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पंच भारत भूषण ने कहा पंचायती राज एक्ट के तहत पंचायत के 11 में से 10 पंचों ने फरवरी में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। लेकिन अभी तक इस एक्ट के तहत आगे कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा बीडीसी चेयरमैन की वजह से आगे की कार्रवाई रुकी हुई है। उन्होंने कहा बीडीसी चेयरमैन एक्ट के तहत फैसला नहीं कर सकते या फिर हमारी प्रक्रिया में कोई कमी है उस पर खुलकर बात करें। अगर पंचायत के पंच सरपंच की बर्खास्तगी की मांग नहीं कर सकते हैं तो चेयरमैन हमें लिखित में दे दें, हम भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन

पंच लाल सिंह ने कहा जानबूझकर इस मसले को लटकाया जा रहा है। भूख हड़ताल पर नसीब चांद, सुरेश शर्मा, नीरज कुमार आदि भी मौजूद रहे।
जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी
बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया ने कहा इस मसले के हल के लिए जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी। लिखित रूप में इसकी कॉपी ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और भूख हड़ताल पर बैठे पंचों को भी दी जाएगी। इस रिपोर्ट को तैयार करने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि इसे एक दिन में तैयार करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed