फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programs postponed after Operation Sindoor

Kathua News: एयर स्ट्राइक के बाद स्थगित हुए कार्यक्रम

Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Programs postponed after Operation Sindoor
कठुआ। बुधवार रात को सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद मंडलायुक्त के आदेशानुसार जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। इस दौरान जिला युवा सेवा विभाग ने भी इसी आदेश का पालन करते हुए जिले में जारी अंतर जोन खेल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

मध्यरात्रि के बाद सेना की ओर से चलाया गया ऑपरेशन शहर में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा है। इस दौरान शहर में हर चाय की दुकान सहित ऐसे स्थान जहां लोग समय बिताते हैं।
विज्ञापन

यहां दिन भर बस एक चर्चा रही कि संघर्ष एक दिन का ही होगा या आगे भी चलेगा। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किए जाने के बाद ही ऑपरेशन को खत्म किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी घटना के बाद महरोली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पंजाब नेशलन बैंक ने भी अपनी नई शाखा का उद्घाटन समारोह स्थगित कर दिया है।
इस बारे में बैंक की कॉलेज रोड शाखा के प्रबंधक आशीष जम्वाल ने बताया कि मौजूदा स्थित को देखते हुए तय कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। अब इसके लिए नए समय की घोषणा स्थिति को देखते हुए की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed