फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programme Organised At PM Shri Kendriya Vidalaya

Kathua News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रथम अत्याधुनिक बाल उद्यान का उद्घाटन

विज्ञापन
Programme Organised At PM Shri Kendriya Vidalaya
केंद्रीय विद्यालय कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुति देते बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में पहले करते हुए पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कठुआ में प्रदेश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में पहले अत्याधुनिक बाल उद्यान को स्थापित किया गया। संगठन के जम्मू संभाग के उपायुक्त नागेंद्र गोयल ने मंगलवार को इस उद्यान का उद्घाटन करते हुए इसे विद्यार्थियों को समर्पित किया।
समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगतराम शर्मा और उप शिक्षा अधिकारी चमन लाल उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य सूरज प्रसाद ने यह सुनिश्चित किया कि बच्चों को एक ऐसा खेल उद्यान मिले जो न केवल मनोरंजन का साधन बने बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक हो। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावक सभी ने इस पहल की प्रशंसा की। उपायुक्त नागेंद्र गोयल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय कठुआ पूरे संभाग में उदाहरण बनकर उभर रहा है। उन्होंने इसका श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य काे दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। पारंपरिक नृत्य, संगीतमय झांकी और समूहगान ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed