फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programme For Farmer

Kathua News: किसानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Wed, 11 Jun 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 11 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Programme For Farmer
बनी। कृषि विभाग ने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया है। इसके तहत बनी स्थित कृषि कार्यालय में मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बागवानी, कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के डॉ. लकी थापा ने किसानों को पशुओं के रोग नियंत्रण और बीमा योजना की जानकारी दी। उद्यान विभाग के अधिकारी मोहम्मद शकील ने बागवानी के विकास के लिए उपलब्ध ऋण सह अनुदान योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन

कृषि विस्तार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने किसानों को बीज उत्पादन समेत 15 योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने कोल्ड स्टोरेज की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन पर विभाग को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न फलों की जियो टैगिंग कराकर उन्हें देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। विधायक ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एसडीएम संदीप कुमार और तहसीलदार विक्रम कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed