फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Programme For Farmer

Kathua News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

Wed, 11 Jun 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 11 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Programme For Farmer
हीरानगर के जांडी में विकसित कृ​षि संकल्प अ​​भियान के तहत कार्यक्रम में किसानों को प्रोत्साहित क
हीरानगर। विकसित कृषि संकल्प अभियान ने मंगलवार को हीरानगर ब्लॉक के जांडी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बागवानी विभाग, पशुपालन और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के विशेषज्ञों ने फसल विविधीकरण, टिकाऊ खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन

हीरानगर के विधायक विजय कुमार शर्मा ने नवीन योजनाओं और किसान-केंद्रित पहलों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत करने को सरकार की प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने किसानों से बेहतर उत्पादकता के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए ऐसे अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। विधायक ने किसानों को बेहतर उत्पादकता के लिए इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केवीके कठुआ के मुख्य वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि सुनिश्चित करने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और पैदावार और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले के मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर खजूरिया ने भी सफल खरीफ सीजन सुनिश्चित करने के लिए उन्नत कृषि पद्धतियों, उचित मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और एकीकृत कीट नियंत्रण उपायों को अपनाने के लिए कहा। मुख्य बागवानी अधिकारी अश्विनी खजूरिया ने सफल खरीफ सीजन सुनिश्चित करने के लिए उन्नत बागवानी पद्धतियों, एकीकृत कीट प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन का महत्व बताया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय किसानों और कृषि हितधारकों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इसके साथ कृषि विभाग और केवीके कठुआ के विशेषज्ञों ने फसल विविधीकरण, टिकाऊ प्रथाओं और नवीनतम सरकारी पहलों पर जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed