फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Prof. Ghani and Prof. Vibha Bharti's team won the gold medal

Kathua News: प्रो. गनी व प्रो. विभा भारती की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prof. Ghani and Prof. Vibha Bharti's team won the gold medal
तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों सहित संकाय सदस्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इसमें प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रो. गनी और प्रो. विभा भारती की टीम प्रतियोगिता की विजेता घोषित की गई, जिन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रो. सचिन जीत और प्रो. शिखा ने रजत पदक और प्रो. नासिर अली और प्रो. गोपाल को कांस्य पदक दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की खेल समिति की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के बीच शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सावी बहल ने भी एक मैत्रीपूर्ण मैच हिस्सा लिया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के लिए खेल समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा कि विद्यार्थियों के साथ-साथ संकाय सदस्यों को खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed