{"_id":"627d755439224f013c6f13f3","slug":"problem-kathua-news-kathua-news-jmu2596941155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर 3 कमरों में चल रहा मिडिल स्कूल हमदाना, बारिश में कर दी जाती है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर 3 कमरों में चल रहा मिडिल स्कूल हमदाना, बारिश में कर दी जाती है छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। भड्डू शिक्षा जोन के अंतर्गत आते राजकीय मिडिल स्कूल हमदाना तीन कमरों के सहारे चल रहा है। बारिश होने पर कमरों में पानी भरने से बच्चों को घर भेज दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने सरकार से इसके लिए नई इमारत बनाने की मांग की है। समाजसेवी महेंद्र सिंह मनकोटिया, पूर्व पंच कुलदीप सिंह, दीप सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया के मिडिल स्कूल में तीन कमरे हैं, जिनमें से दो की हालत बड़ी खराब है। लोगों ने बताया कि 1980 में स्कूल खोला गया था। इसकी इमारत जर्जर हो चुकी है। स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थियों को डर के साए में पढ़ाई करनी पड़ती है। लोगों ने बताया कि बारिश होने कमरों में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों को मजबूरन घरों को लौटना पड़ता है। मिडिल स्कूल में आठवीं तक कक्षाएं लगाई जाती हैं और इन दिनों विद्यार्थियों को स्कूल के प्रांगण में पेड़ों के नीचे बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं, लेकिन नई इमारत बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
-------
दो शिक्षक दूसरे स्कूल में कर दिए
अटैच, दोबारा नहीं हुई तैनाती
तीन माह पूर्व स्कूल में तैनात दो शिक्षकों को अपर प्राइमरी स्कूल दरमनी में अटैच कर दिया था, जिन्हें वापस स्कूल में तैनात नहीं किया गया। अध्यापकों की कमी से भी बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द मिडिल स्कूल हमदाना की नई इमारत बनाने के लिए राशि स्वीकृत की जाए और जिन दो अध्यापकों को अपर प्राइमरी स्कूल दरमनी में अटैच किया गया है, उन्हें दोबारा स्कूल में तैनात किया जाए।
----
मामला संज्ञान में है, शुक्रवार को स्वयं जाकर स्कूल का निरीक्षण करेंगे, जो कमियां पाई जाएंगी उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
चमन लाल, डिप्टी सीईओ, बिलावर