फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,kathua news,electercity,water

मॉडल विलेज बरवाल में बिजली-पानी संकट पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
problem,kathua news,electercity,water
कठुआ। रिकार्ड तोड़ रही गर्मी के बीच बिजली-पानी संकट थम नहीं रहा है। गुस्साए लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सोमवार को भी मॉडल विलेज बरवाल के लोगों ने बिजली और जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस संकट के लिए लोगों ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

बरवाल एथलीट क्लब के रंजीत सिंह पठानिया ने बताया कि बीते एक महीने से जिले में अघोषित बिजली कटौती जारी है। इससे पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित है। हालात ये हैं कि बिजली विभाग कटौती को लेकर सूचना सार्वजनिक करने से भी परहेज कर रहा है, जिसका असर आम लोगों के साथ व्यवसाय पर भी पड़ा है। खास तौर पर कंडी इलाकों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बताया कि बिजली और पानी की समस्या के चलते बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही हैं, वहीं दोपहर में प्रचंड गर्मी में लोगों को पंखे की हवा तक नसीब नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर विकास की बात करती है, लेकिन हालात ये हैं कि मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
25 दिन से पानी की आपूर्ति
नहीं, रोजमर्रा के काम प्रभावित
मॉडल विलेज बनाए गए बरवाल में लोगों को 25 दिन के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग ने व्यवस्था में सुधार करते हुए कटौती का शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया तो आने वाले दिनों में कार्यालय का घेराव करेंगे। शेड्यूल हासिल होने से लोग अपने हिसाब से व्यवस्था कर सकते हैं और कटौती के लिए तैयार रह सकते हैं। फिलहाल लोगों को बिजली के आने और जाने की कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed