फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Preparation for Shri Amarnath Yatra

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए लखनपुर में गूंजने लगे बम भोले के जयघोष

Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Shri Amarnath Yatra
बाबा बफार्नी के भक्तों की सेवा के लिए छन्न अरोड़ियां में लगाए जाने वाले लंगर की तैयारियों के लि
कठुआ। बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इसकी तैयारी के लिए सेवादारों के जत्थे प्रदेश में दाखिल होने लगे हैं। लंगर के लिए सेवादारों के एक दर्जन वाहन सोमवार को राशन आदि सामान लेकर कश्मीर के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही लखनपुर में बम-बम भोले के जयघोष गूंजने लगे हैं, वहीं हाईवे पर भी बाबा के सेवादारों की रौनक देखने के लिए मिल रही है।
विज्ञापन

लंगर लगाने वाली कमेटियों के सदस्य देश के कोने-कोने से आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर वाहन पंजाब और हरियाणा से आए थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद लंगर लगाने के लिए सेवादार आगे बढ़ गए। इन वाहनों में सवार सेवादार बालटाल और पहलगाम समेत पूरे यात्रा रूट के साथ साथ जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कई जगह लंगर लगाएंगे। आगामी एक सप्ताह में इन वाहनों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद, यूपी से आए सेवादार विपिन ने बताया कि वह बालटाल में लंगर लगाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोले बाबा के साथ ही सुरक्षाबलों पर भी पूरा भरोसा है। इसलिए सुरक्षा के लिए कोई भय या चिंता नहीं है। इंतजामों के लिए भी कोई संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके पास ठहरने, खाने, दवा आदि के इंतजाम हैं। वह भक्तों के लिए पकवानों की सेवा करते हैं। करीब दो महीने तक चलने वाली बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा की अवधि इस बार घटाई भी गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।




छन्न अरोड़ियां में मोगा वालों का भंडारा एक जुलाई से


बाबा बर्फानी सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रा करने वाले शिव भक्तों के लिए 23वां वार्षिक भंडारा एक जुलाई से छन्न अरोड़ियां में लगाया जाएगा। मोगा वालों के भंडारे के नाम से प्रसिद्ध इस लंगर के लिए मंडल के सदस्यों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मोगा की लाला लालचंद धर्मशाला में वार्षिक बैठक और भगवान भोलेनाथ के संकीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित की। भजन गायक महेश चोपड़ा ने भोले दी बरात चली गज्ज बज्ज के.. सुबह सुबह ले शिव का नाम करले बंदे यह शुभ काम आदि गाकर भक्ति रस बिखेरा। मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सूद ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी तीन जुलाई से नौ अगस्त तक छन्न अरोड़िया में भंडारे के साथ 24 घंटे भोजन, चिकित्सा सुविधा, रात्रि विश्राम के साथ संकीर्तन का प्रबंध किया जाएगा। भंडारे की राशन सामग्री के ट्रक 27 जून को बर्फानी भवन मोगा से शोभायात्रा के साथ जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किए जाएंगे। भक्तों के लिए एक जुलाई से भंडारा शुरू होगा। समागम स्थल पर छह जुलाई को संकीर्तन होगा। इसमें मोगा सहित जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed