फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pregnant beaten, refer in district hospital

गर्भवती को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Sep 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 23 Sep 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
pregnant  beaten, refer in district hospital

पिछले दिनों गर्भवती युवती के साथ हुई मारपीट का मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब मायके वाले एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे। युवती के पति और मायके वालों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का मामला भी उठाया है। इस पर अधिकारी ने भरोसा दिया है कि छानबीन में जो सच सामने आएगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चड़वाल निवासी बीस वर्षीय अर्चना देवी और उसके पति विक्की ने बताया कि मारपीट करने वाले उन्हीं के रिश्तेदार हैं। वह दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों उन्होंने मामूली बात पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने कहा कि वह दहशत में है।
विज्ञापन


उधर, युवती के पिता सोहन लाल के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया है। उन्होंने बताया कि नौ महीने पहले अर्चना का विवाह विक्की कुमार के साथ हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्की के दो भाइयों ने पहले विक्की और फिर अर्चना से मारपीट की। मारपीट का मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों की शिकायत पर एसएसपी मोहन लाल ने संबंधित पुलिस चौकी से जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यदि दहेज उत्पीड़न की शिकायत आती है तो उसे भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed