{"_id":"62546e3e8f9df345f709e5dd","slug":"pradersan-kathua-news-jmu257546087","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने के विरोध में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। पथवाल पंचायत में शराब की दुकान खोलने का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को लोगों ने शहीद भगत सिंह चौक पर धरना दिया। लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें लिखित में प्रशासन की ओर से आश्वासन नहीं दिया जाता कि शराब की दुकान नहीं खुलेगी, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
पथवाल की स्थानीय निवासी पूजा देवी ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलवा कर हमें अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं करना है। यहां दुकान खोलने की कोशिश की जा रही है। दुकान खुलने पर उस क्षेत्र से लड़कियों व महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो जाएगा। गांव के बच्चे उसी रास्ते से हीरानगर पढ़ने जाते हैं। उनके लिए भी दुकान खुलने के बाद कई परेशानियां पैदा होंगी। पंच सुरेश कुमार ने कहा शराब की दुकान खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है और लोग लगातार इसके खोलने का विरोध कर रहे हैं। हम भी इस संघर्ष में पूरी तरह से शामिल हैं। शांतिपूर्ण तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेंगे। धरना-प्रदर्शन से बात नहीं बनी तो फिर भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू करेंगे। जान दे देंगे लेकिन यहां शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन लिखित में शराब की दुकान न खुलने का आश्वासन नहीं देता है, हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा। धरने में नायब सरपंच सृष्टा देवी, पंच नीरज शर्मा, पंच नसीब चंद, मदनलाल, भारत भूषण आदि रहे।