फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Power personnel prevented from meeting with CM

बिजली कर्मियों को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका

Sun, 21 Jun 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 21 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power personnel prevented from meeting with CM

बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगियों ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए शनिवार को शहर में रोष मार्च निकाला। मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे बिजली कर्मियों को पुलिस ने सचिवालय की ओर बढ़ने से रोक दिया जिसके बाद उन्होंने शहीदी चौक में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को युवा कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। दैनिक वेतन भोगियों ने मांगें न मानने की स्थिति में चौबीस जून से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीडीडी डेलीवेजर्स यूनियन के अध्यक्ष राम कृष्ण ने बताया कि डेलीवेजर सरकार से उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को नियमित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पीडीसी के खाली पदों को पीडीडी में शिफ्ट करने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में वर्ष 2005, 2003 तक डेलीवेजरों को नियमित किया जा चुका है, लेकिन उनकी किसी ने भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यूनियन के महासचिव सुशील कुमार ने बताया कि डेलीवेजर यूनियन के सदस्य मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से अवगत करवाना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया, जिसके चलते उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाला है।


शहीदी चौक में प्रदर्शनकारियों में शामिल युवा कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार डेलीवेजरों की समस्या पर गंभीर नहीं है। बार-बार जम्मू संभाग के साथ भेदभाव किया जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डेली वेजर यूनियन के सदस्यों ने 24 जून से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed