फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Poultry farm roof collapses, two killed, one injured

पोल्ट्री फार्म की छत गिरी, दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
Poultry farm roof collapses, two killed, one injured
कठुआ। वीरवार रात से जिले में बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान 108.5 एमएम बारिश कठुआ के मैदानी इलाकों में दर्ज की गई, जो आफत बन गई। पंजाब से सटे कठुआ के गंडियाल इलाके में एक पोल्ट्री फार्म की छत देर रात गिर गई, जिसमें तीन लोग दब गए। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव आपरेशन चलाया गया। जेसीबी की मदद से छत हटाई गई। बुरी तरह से घायल तीन लोगों को पंजाब के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दो को मृत लाया घोषित कर दिया गया वहीं तीसरे गंभीर घायल का इलाज जारी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार देर रात हुआ। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले वाले रंजीत सिंह, रोहित शर्मा और हसन दीन पोल्ट्री फार्म में ही सो रहे थे। ज्यादा बारिश में छत बैठ गया और वे बाहर नहीं निकल पाए। रात डेढ़ बजे के लगभग हुए हादसे की जानकारी लगभग ढ़ाई बजे लग पाई, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया, और सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रोहित और हसन दीन की हादसे में मौत हो गई जबकि रंजीत सिंह का उपचार जारी है। लखनपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फार्म के गिर्डर के ऊपर मिट्टी और तिरपाल पड़ी थी लेकिन ज्यादा बारिश के बीच पानी जमा होने से छत गिर गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

..................
फिर अलर्ट लेवल को पार कर गया उज्ज दरिया
शुक्रवार सुबह उज्ज दरिया एक बार फिर अलर्ट स्तर को पार कर गया। सुबह नौ बजे उज्ज दरिया का जलस्तर अधिकतम 83 हजार 834 क्यूसेक दर्ज किया गया। कठुआ पुलिस और प्रशासन की ओर से आम लोगों के लिए एक बार फिर सुबह एडवाइजरी जारी कर दी गई, जिसमें लोगों को दरियाओं और नालों से दूर रहने और मवेशियों को इस ओर न ले जाने की हिदायत दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खतरे की निशान की ओर बढ़ते हुए उज्ज दरिया ने अपने किनारों पर एक बार फिर तबाही मचाई है। कई जगह सैकड़ों एकड़ भूमि का कटाव दर्ज किया गया है। डीसी कठुआ राहुल पांडेय ने बताया कि उज्ज दरिया का बढ़ा हुआ बहाव कई बार अपना रुख बदल लेता है ऐसे में कुछ जगह से उपजाऊ भूमि को नुकसान की जानकारी सामने आई है। नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed