{"_id":"6760807c3d2e263fbf0ab415","slug":"post-of-headmaster-vacant-in-nine-higher-secondary-school-kathua-news-c-201-1-knt1008-115780-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों में छह माह से प्रधानाचार्य के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों में छह माह से प्रधानाचार्य के पद खाली
विज्ञापन
- रिक्त पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी नजदीकी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को, काम के बोझ के चलते नहीं हो रहा स्कूलों का सही ढंग से संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला भर के नौ हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्य के पद खाली पड़े हुए हैं। इसमें ज्यादातर पद स्कूल प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त हैं। शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पड़े पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी नजदीकी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है।
अतिरिक्त बोझ के चलते न तो प्रधानाचार्य अपने स्कूल का संचालन सही तरीके से कर पा रहे हैं और न ही मिली जिम्मेदारी के साथ इंसाफ कर पा रहे हैं। बता दें कि जिले भर में कुल 51 राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। इसमें से नौ पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। सितंबर में लखनपुर जोन के हायर सेकेंडरी स्कूल किड़ियां गंडयाल के प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने से पद खाली पड़ा है। इसका अतिरिक्त प्रभार राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के प्रधानाचार्य को दिया गया है।
हीरानगर जोन के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल छन्न ओरियां का अतिरिक्त प्रभार राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर के प्रधानाचार्य को सौंपा गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल चक काना का अतिरिक्त प्रभार कोट पुन्नू के प्रधानाचार्य के पास है। हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवां का अतिरिक्त प्रभार सल्लन प्रधानाचार्य को सौंपा गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल फोरलेन की अतिरिक्त प्रभार बुद्धि के प्रधानाचार्य के पास है। वहीं, पहाड़ी शिक्षा जोनों में से राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू, रामकोट, परनाला और पलासी का अतिरिक्त प्रभार क्रमश: कोहग, नगरोटा गुज्जरू, पल्लन और बसोहली के प्रधानाचार्यों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
क्लस्टर हेड के पद भी खाली
प्रधानाचार्य के पद खाली होने से क्लस्टर हेड के पद भी खाली हो गए हैं क्योंकि प्रत्येक राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा क्लस्टर हेड की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाती है। प्रत्येक क्लस्टर हेड के पास आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) की शक्ति होती है। जिसके माध्यम से वे क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूल, मिडिल, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों बेहतर प्रशासनिक सुविधा प्रधान करता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केोट...
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद भरने का काम सरकार करती है। इसकी सूचना निदेशक स्कूल शिक्षा के माध्यम से सरकार तक समय-समय पर पहुंचा दी जाती है। सरकार की ओर से प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है जल्द इन पदों को भरा जाएगा।
-मंगत राम शर्मा, जिला मुख्या शिक्षा अधिकारी, कठुआ।