फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Post of Headmaster in 57 High Schools is vacant

Kathua News: 57 हाई स्कूलों में हेडमास्टर, 10 शिक्षा जोन में जेडईओ के पद खाली

विज्ञापन
Post of Headmaster in 57 High Schools is vacant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले भर के 57 हाई स्कूलों में हेडमास्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। वहीं, जिले के 10 शिक्षा जोन में जेडईओ के पद खाली हैं। इसी फरवरी महीने में जेडईओ हीरानगर की सेवानिवृत्ति होनी है। ऐसे में जिले में शिक्षा की व्यवस्था प्रभारियों के भरोसे ही चल रही है।

जिले में शिक्षा को हर एक तक पहुंचाने के लिए 107 हाई स्कूल हैं, जिनमें से 51 हेडमास्टरों के पद रिक्त हैं। छह ऐसे भी हाई स्कूल हैं जिन्हें अपग्रेड किए जाने के बाद वहां की व्यवस्था को चलाने के लिए हेडमास्टरों के साथ अन्य कर्मचारियों के पद सृजित ही नहीं किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में हेडमास्टरों के स्वीकृत पदों के बिना 2013 में अब तक 116 एचएस को अपग्रेड किया गया है। ऐसे हालात में सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस बारे में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वर्ग की मानें तो शिक्षा के बिना शक्तिशाली भारत का सपना सिर्फ नारा है। ऐसे हालात में विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए मंथन करने की जरूरत है। शिक्षा मौलिक अधिकार है, लेकिन यह बच्चों के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------------------------------
शिक्षा विभाग को नींद से जागने की जरूरत
शिक्षा के माध्यम में से भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सरकारें गंभीर नहीं हैं। खासकर जम्मू-कश्मीर में जो स्थिति है उसमें शिक्षा विभाग को जागने की जरूरत है जो फिलहाल गहरी नींद सोया हुआ है। अगर यह नींद नही टूटती है तो भविष्य के भारत को संवारने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार से भर जाएगा।


अमर नाथ ठाकुर, पूर्व शिक्षक


------------------------------------

अभिभावक निजी स्कूलों में बच्चे भेजने को मजबूर


स्कूलों में हेड मास्टर और जोन में जेडईओ के न होने से उक्त इकाइयां हेडलेस हो जाती हैं। इसका सीधा असर स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ता है। एक ओर सरकार स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर दे रही है। वहीं, अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

सुभाष चंद्र शर्मा, प्रवक्ता, जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम।

--------------------------------------------

स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में हेडमास्टरों और जेडईओ की भूमिका अहम होती है। इस मामले को निदेशक के संज्ञान में लाया गया है। अब विभाग पदोन्नति की सूची जारी करेगा तो इन पदों को भरा जा सकेगा।
मंगल राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed