फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Polythene confiscated and fined

पॉलिथीन जब्त कर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
Polythene confiscated and fined
बिलावर। नगर कमेटी की ओर से शुक्रवार को बिलावर मुख्य बाजार में पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रभारी कार्यकारी अधिकारी पृथ्वीराज सांगड़ा के निर्देश पर नगर कमेटी की टीम ने बिलावर कस्बे के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों से एक किलो पॉलिथीन जप्त किया गया।
विज्ञापन

बिलावर नगर कमेटी के अधिकारी ने बताया कि पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार में छापेमारी के दौरान अलग-अलग दुकानदारों से एक किलो पॉलिथीन जप्त किए गया हैं और जुर्माना वसूला गया है। नगर कमेटी की टीम ने दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अगर पॉलिथीन का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौजूद नगर कमेटी की टीम ने ग्राहकों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर नगर कमेटी के दर्शन कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed