फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: अरोमा मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
political news
कठुआ। बसोहली में कृषि और पर्यटन दो संभावनाओ से भरे क्षेत्र हैं। इससे इस इलाके में रोजगार के इतने साधन पैदा हो सकते हैं कि स्थानीय लोगों को अपने रोजगार के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी कमी को पूरा करने के लिए अरोमा मिशन को शुरू किया गया है ताकि यहां के लोगों को रोजगार के नए साधन मुहैया हो सकें। उक्त बातें बसोहली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में जो विकास के कार्य छूट गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 10 साल में वे काफी हद तक आगे बढ़े हैं। विशेषकर बसोहली की बात की जाए तो यहां सड़कों का जाल बिछ चुका है। अधर में लटके अटल सेतु का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसी सरकार के कार्यकाल में बसोहली के पशमीना और बसोहली पेंटिंग को जीआई टैग मिला है। इसके अलावा प्रयास यह भी किया जा रहा है कि बसोहली को हेरिटेज टाउन के रूप में विकसित किया जा सके। इस कार्यक्रम में मिशन अरोमा एक पहल है ताकि देश भर के अन्य हिस्सों की तरह ही यहां के युवा भी इसका लाभ ले सकें। इसके अलावा इस क्षेत्र की पिछले काफी समय से अलग जिला की मांग रही है। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक दृष्टिकोण से इस इलाके को अलग जिले का दर्जा देती भी है। पिछली बार जब नए जिलों का पुनर्गठन किया गया तो बसोहली को इसमें शामिल नहीं किया जा सका है। जब भी कभी नए जिलों की गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो उसमें यह पहाड़ी जिला उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed