{"_id":"60511bfe8ebc3e59176b7a6c","slug":"political-kathua-news-jmu231460041","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरी निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरी निकाय चुनाव
विज्ञापन
नगर कमेटी नगरी परोल में भाजपा के खिलाफ भाजपा के ही पार्षद बगावत पर उतर आए हैं। सोमवार को भाजपा में शामिल हुए पार्षद अनिल सिंह अंदोत्रा ने जहां अपना नामांकन अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया है, वहीं उनके खिलाफ भाजपा के ही पार्षद राकेश कुमार सैनी ने भी अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक दी है।
सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पार्षदों के ज्वाइनिंग कार्यक्रम का बहिष्कार करने और विरोध में सैनी ने साफ कर दिया था कि यदि भाजपा ने अपने पूर्व के पार्षदों को अध्यक्ष पद के लिए तरजीह नहीं दी, तो वे खुद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर देंगे। मंगलवार को ठीक ऐसा ही हुआ।
भाजपा में शामिल होने के बाद जहां पार्षद अनिल सिंह अंदोत्रा ने नगर कमेटी नगरी परोल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। वहीं दूसरी ओर पार्षद राकेश कुमार सैनी ने भी ताल ठोक दी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अब सीधे तौर पर दो पार्षदों की दौड़ ने नगरी में अन्य पार्षदों को भी पसोपेश में डाल दिया है।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष और डीडीसी के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू से जब भाजपा के दो पार्षदों के अध्यक्ष पद की दौड़ में होने और नामांकन दाखिल करने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।
नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। इनमें दो अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष पद के लिए है। अनिल सिंह अंदोत्रा और राकेश कुमार सैनी ने अध्यक्ष तो वहीं बबलू कुमार ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। बताया कि बुधवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन है। इसके बाद 19 मार्च को चुनाव करवाए जाएंगे।