फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Policemen including elderly injured in cattle attack

मवेशी के हमले से बुजुर्ग सहित पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
Policemen including elderly injured in cattle attack
कठुआ। शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस मवेशियों की तादात आम लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। शुक्रवार की सुबह शहीदी चौक पर एक 70 वर्षीय व्यक्ति को एक मवेशी ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान वृद्ध को बचाने के प्रयास में वहां तैनात एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। घायल वृद्ध को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। वृद्ध की पहचान सागर चंद निवासी नगरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी विशाल मलागर ने बताया कि सुबह के समय आपस में लड़ रहे मवेशी अचानक वहां खड़े बुजुर्ग पर टूट पड़े। जिसे बचाने के लिए जब पुलिसकर्मी वहां आया तो मवेशियों ने उसे भी घायल कर दिया। उन्होंने घटना के लिए शहर में लगातार बढ़ रही मवेशियों की संख्या को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा मवेशियों की समस्या के प्रति गंभीरता न दिखाए जाने के कारण सड़क पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई है और लोगों को रोज जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सड़कों पर बढ़ रहे मवेशियों के खतरे से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed