फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police took action against illegal mining, seized many vehicles

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, कई वाहन जब्त किए

विज्ञापन
Police took action against illegal mining, seized many vehicles
कठुआ पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन करते पकड़ी गई मशीन और वाहन, विज्ञप्ति - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में अवैध खनन विभाग के दावों के इतर बदस्तूर जारी है। बीते महीने ही जहां पुलिस ने रावी दरिया से अवैध खनन में संलिप्त मशीनों को जब्त कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया था वहीं शनिवार को एक बार फिर पुलिस की ओर से ही कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इसमें चार वाहनों को जब्त किया गया है इसके अलावा जब्त वाहनों में जेसीबी भी शामिल है। खनन नगरी और लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन इलाकों में धड्ल्ले से किया जा रहा था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सरकार और प्रशासन के दावों से अलग जम्मू कश्मीर और पंजाब की सीमा पर रावी दरिया में धड्ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं रावी के बाद अब विशेष रूप से उज्ज दरिया खनन माफिया के निशाने पर है। हालांकि, अभी तक किसी की भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस की ओर से जब्त वाहन खनन विभाग को सौंप दिए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खनन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल रात के समय अवैध खनन पर बीते एक महीने में पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बेड़ियां पत्तन इलाके में पुलिस ने दल बल के साथ रात के अंधेरे में दबिश देकर अवैध खनन का भंडाफोड़ किया था। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगरी चौकी प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन डंपर और एक जेसीबी को जब्त किया। क्षेत्र में यह वाहन और मशीने अवैध खनन में लिप्त पाए गए। वहीं पीएसआई नीरज परिवार प्रभारी बसंतपुर चौकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध रूप से निर्माण सामग्री ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। सभी वाहन खनन विभाग को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed