फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   police start search operation

Kathua News: पुलिस ने मग्गर खड्ड में चलाया तलाशी अभियान, इलाके खंगाले

Tue, 05 Dec 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 05 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
police start search operation
लोगों के घरों की जांच की, स्पेशल ऑपेरशन ग्रुप की ली मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के तहत पड़ते मग्गर खड्ड क्षेत्र में कठुआ पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें स्पेशल ऑपेरशन ग्रुप एसओजी की मदद भी ली गई। लखनपुर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कठुआ पुलिस ने जिला के कठुआ, लखनपुर, राजबाग व नगरी पुलिस के सामूहिक सहयोग से खड्ड में तलाशी अभियान चलाया। इसमें वहां रह रहे लोगों के घरों की जांच की गई।

एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए डीएसपी स्पेशल ऑपरेशंस तिलक भारद्वाज की देखरेख में किए गए तलाशी अभियान ने पुलिस ने खड्ड के सभी इलाकों को संजीदगी से खंगाला। पुलिस ने इसे रूटीन सर्च ऑपरेशन बताया, जबकि सूत्रों की मानें तो कठुआ पुलिस ने इतना बड़ा सर्च ऑपरेशन इसलिए चलाया क्योंकि राजबाग पुलिस को एक मामले में दो आरोपियों की तलाश है, जिनकी मग्गर खड्ड इलाके में छिपे होने की जानकारी थी। सूत्रों के अनुसार यह भी सामने आया है कि लखनपुर के मग्गर खड्ड क्षेत्र में रह रहे लोग बड़े पैमाने पर नशा तस्करी व पशु तस्करी जैसे कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले भी कठुआ पुलिस ने इस इलाके में दबिश दी थी।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रहे पशु तस्करी के मामले

सूत्रों की मानें तो लखनपुर क्षेत्र की मग्गर खड्ड लगातार पशु तस्करी के लिए अड्डे के रूप में उपयोग हो रही है। सूत्रों ने बताया कि देर रात खड्ड में पशुओं को गाड़ियों में लाद कर जहां से निकाला जाता है। यह भी सामने है कि कठुआ पुलिस की ओर से लगातार पशु तस्करी के मामलों को विफल किया जा रहा है, लेकिन आए दिन पशु तस्कर नए नए हथकंडे अपना कर नापाक हरकतों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed