फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police seized 88 vehicles after checking at the block

पुलिस ने नाके पर जांच कर 88 वाहन सीज किए

विज्ञापन
Police seized 88 vehicles after checking at the block
कठुआ। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेेकर परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लखनपुर में बड़ी कार्यवाई की गई। इस दौरान सामान्य नंबर प्लेट के साथ जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाले 88 वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण मोहन लाल कैथ की मौजूदगी में सुबह 9 बजे से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की जांच के लिए नाका लगाया गया। इस दौरान पंजाब की ओर से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने वाले वाहनों की करीब चार घंटे तक जांच कर कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी मिलते ही कई वाहन चालक अपने वाहन सहित माधोपुर में ही रुक गए। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार सड़क पर चलने वाले हर वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य है। गत माह जारी हुए आदेश के बाद लोगों को अपने वाहनों पर नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए दिया गया समय समाप्त हो चुका है। लिहाजा अब किसी भी वाहन को बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा और परेशानी से बचने के लिए लोग वाहन को सड़क पर निकालने से पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना सुनिश्चित कर लें। अन्यथा ऐसे हर वाहन को पुलिस सीज कर देगी। कार्रवाई के बारे में डीटीआई पवन सिंह ने बताया कि नाके के दौरान सीज किए गए 88 वाहनों में 40 दोपहिया वाहन, 42 चार पहिया वाहन और 6 ट्रक शामिल हैं। वहीं इस मौके पर मौजूद डीएसपी ट्रैफिक जावेद तबस्सुम ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लोगों के कीमती वाहनों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसका पालन करवाने के लिए उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों के लिए जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed