{"_id":"675600fa96e09f0c7d0d06f4","slug":"police-release-the-39-cattle-two-smugglers-arrested-kathua-news-c-201-1-knt1006-115575-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया विफल, 39 पशुओं को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया विफल, 39 पशुओं को करवाया मुक्त
विज्ञापन
-तस्करी के दो आरोपी दबोचे, प्रयुक्त दो वाहतों को किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में गोवंश तस्करों पर शिकंजा कसते हुए लखनपुर पुलिस ने 39 पशुओं को मुक्त करवाने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रक और ट्राले काे जब्त किया है।
डीएसपी डीएआर कठुआ की देखरेख में थाना प्रभारी लखनपुर पुलिस टीम ने प्रवेशद्वार लगाए नाके के दौरान ट्रक (जेके02डीएल-2773) को रोका गया। पंजाब से चल कर श्रीनगर जाने वाले इस ट्रक में बेरहमी से तस्करी कर लाए जा रहे 12 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक के चालक रोहित कुमार पुत्र देस राज निवासी चक भगवाना तहसील जौड़ियां बेली चरणा जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना लखनपुर में एफआईआर संख्या 133/2024 यू/एस 223/बीएनएस, 11/पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पंजाब की तरफ से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्राले (एचआर58डी-4186) को तलाशी के लिए रोका। जांच के दौरान उसमें तस्करी कर लाए जा रहे 27 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ट्राले के चालक वदिल हसन पुत्र मुंशी निवासी अलीपुर शामली, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त ट्राले को भी जब्त कर लिया गया। है। पुलिस ने लखनपुर थाना में एफआईआर संख्या 134/2024 यू/एस 223/बीएनएस, 11/पीसीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश की तस्करी रोकने के लिए सहयोग करने के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया है।