{"_id":"67db268e63dc0910e704d150","slug":"police-issued-challans-to-eight-vehicles-for-illegal-parking-inside-the-underpass-kathua-news-c-201-1-knt1002-118408-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंडरपास के भीतर अवैध पार्किंग पर पुलिस ने काटे आठ वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंडरपास के भीतर अवैध पार्किंग पर पुलिस ने काटे आठ वाहनों के चालान
Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। हाईवे पर लोगों की सहूलियत के लिए बने अंडरपास में अवैध पार्किंग की खबर का असर बुधवार को देखने को मिला। यातायात पुलिस ने अंडरपास के भीतर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करते हुए आठ वाहन चालकों के चालान काटे, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन पर पुलिस ने कुल 40 चालान काटे हैं। बता दें कि अंडरपास में अवैध पार्किंग से परेशान लोगों की समस्या को अमर उजाला ने उजागर किया। मामला यातायात पुलिस के संज्ञान में आने के बाद डीटीआई कपिल मन्हास में अंडरपास के भीतर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों के चालान काटे और लोगों को हिदायत दी की यहां गाड़ी खड़ी न करें।
डीटीआई ने बताया कि बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 40 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें से आठ चालान वह भी हैं जो अंडरपास के भीतर अवैध ढंग से गाड़ी पार्क करते हैं। उन्होंने बताया कि एक स्कूल बस को भी दस्तावेज पूरे न होने पर जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और वीरवार से हाईवे पर ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद