फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Investigation, Son Murder of Mother for Drug

Kathua News: नशे की पूर्ति के लिए उतारा था मां को मौत के घाट

विज्ञापन
Police Investigation, Son Murder of Mother for Drug
- सीमावर्ती गांव रठुआ में बेटे द्वारा वृद्ध मां की हत्या करने का मामला, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। सीमावर्ती गांव रठुआ में बेटे द्वारा वृद्ध मां की हत्या करने की हृदय विदारक घटना के पीछे के कारण ने हर किसी को चौंका दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए पहले भी कई बार अपनी मां के साथ हाथापाई कर चुका था लेकिन इस बार उसने मानवता की सभी हदें ही पार कर दीं।
मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी रविंदर ने बताया कि एफआईआर नंबर 210, धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी की मां पेंशन लेती थी और यह उससे अपने नशे की पूर्ति के लिए पैसे मांगता था और झगड़ा करता था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि रविवार को तिलक राज पुत्र बिशन दास ने अपनी मां कमलो देवी पर तेजधार हथियार (दराट) से जानलेवा हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल महिला को जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया। जिले में तेजी से बढ़ नशे के कारोबार ने जहां कई घर तबाह कर दिए हैं, वहीं कई लोगों को कंगाल भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed