{"_id":"6112d73e8ebc3e7b2b22236d","slug":"plantation-drive-kathua-news-jmu241335026","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज परिसर में चलाया पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज परिसर में चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह सप्ताह के अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज ने सामाजिक वानिकी संभाग कठुआ के सहयोग से मंगलवार को कॉलेज में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।
कॉलेज परिसर में विभिन्न देशी सजावटी, छायादार, फलदार, औषधीय और लकड़ी देने वाली प्रजातियों के लगभग 50 पौधे लगाए गए। वहीं, सभी कर्मचारियों और छात्रों ने भविष्य में वृक्षारोपण द्वारा प्रकृति के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिया।
कॉलेज के प्राचार्य अरुण बंगोत्रा ने कर्मचारियों और छात्रों को संबोधित करते उन्हें प्रकृति की रक्षा और सद्भाव में रहने से सतत मानव विकास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पौधे प्रदूषण को खत्म करते हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी सही ढंग से देखभाल करना भी है। पौधरोपण अभियान में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।