{"_id":"60fdb3698ebc3e584968a6e8","slug":"plantation-drive-kathua-news-jmu2402139126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाकर देखभाल का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाकर देखभाल का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। पंचायत प्रतिनिधियों ने द्रमणि पंचायत घर में रविवार को पौध रोपण अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण की जागरूकता के लिए पंचायत प्रतिनिधि सरपंच जोगिंदर कुमार ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया।
नायब सरपंच नरेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे, नदियां, जंगल, जमीन, पहाड़ जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। प्रकृति से लोग कितना कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में देते प्रदूषण हैं। आज गांव में भी प्रदूषण इस कदर बढ़ गया है कि सांस लेना भी मुश्किल है। इसलिए, सबको इस बात पर ध्यान देना होगा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, गंदगी और प्रदूषण न फैलने दें।
उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से प्रकृति के लिए काफी कुछ किया सकता है। क्योंकि, अगर प्रकृति संरक्षित है, तो मानव जीवन सुरक्षित है। सरपंच जोगिंदर कुमार ने कहा कि हर साल कई पेड़-पौधे लगाए जाते थे और लोगों को जागरूक किया जाता था। लेकिन, इस बार कोरोना संकट के कारण बहुत से आयोजन नहीं हो पाए। पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से पंचायत को हरा-भरा करने के लिए प्रतिवर्ष पेड़ लगाए जाते हैं, और उनकी देखभाल की जाती है।