{"_id":"67b234d31cfb4b32160c71fa","slug":"pilgrims-reached-in-sukrata-mata-temple-kathua-news-c-201-1-knt1006-117469-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्रद्धालुओं ने सुकराला माता मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्रद्धालुओं ने सुकराला माता मंदिर में टेका माथा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। ज्येष्ठ रविवार को मल माता देवी सुकराला के मंदिर में अलग-अलग इलाकों के लोगों ने पहुंचकर महामाई का गुणगान किया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंजाब के पठानकोट, उधमपुर, जम्मू, कठुआ से बड़ा संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के मंदिर में माथा टेका।
रविवार की सुबह को सुकराला गांव में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। सुबह 11 बजे के बाद लोगों को कतार में लगकर महामाई के दर्शन करने पड़े। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन किया गया और सुकराला गांव में पहुंचे अलग-अलग इलाकों के लोगों को माता रानी के भक्तों ने हलवा पूरी का प्रसाद वितरित किया। संध्या के समय लोगों ने मंदिर परिसर में महामाई की आरती उतारी और अपने मंगलमय भविष्य की कामना की।