फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   phe worker's protest against government

सरकार के विरोध में उतरे पीएचई वर्कर

Thu, 03 Dec 2015 01:35 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
phe worker's protest against government

बकाया वेतन और दिहाड़ीदारों को नियमित करने की मांग पर पीएचई सीपी वर्कर और दिहाड़ीदारों ने सरकार के खिलाफ अपनी मासिक बैठक में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से सीपी वर्करों को वेतन नहीं मिला है और दिहाड़ीदारों को दिए गए आश्वासन को अभी तक पूरा नहीं किया गया।

विज्ञापन


ऐसे में सरकार को दोबारा हड़ताल का सामना न करने पड़े ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करनी होंगी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे चंदन सिंह ने कहा कि 11 अक्तूबर को समाप्त हुई उनकी हड़ताल के दौरान सरकार ने कहा था कि दो महीनों के भीतर उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


लेकिन अब सरकार द्वारा मांगा गया समय समाप्त हो रहा है और इसके साथ ही उनका धीरज भी अब समाप्त हो रहा है। ऐसे में यदि सरकार ने दिसंबर के अंत तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो सरकार को एक बार फिर हड़ताल का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली हड़ताल 33 दिनों तक चली थी, जिसके बाद सरकार ने समय मांगा था, लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इस मौके पर गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार को 61 हजार दिहाड़ीदारों को नियमित करने के लिए कोई प्रयास करने चाहिए।

सरकार ने ऐसा नहीं किया और न ही सीपी वर्करों के 28 महीनों के बकाया वेतन जारी करने के लिए कोई प्रयास किया है। सरकार की उदासीनता का शिकार कर्मचारियों को होना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन पर हड़ताल बंद की गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर सरकार ने कोई पहल नहीं की तो तय समय के बाद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर जीवन सिंह, अशोक कुमार, केवल कुमार, रमन खजूरिया आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed