फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PHC Lakhanpur should get the status of sub-district hospital or trauma center

Kathua News: पीएचसी लखनपुर को मिले उपजिला अस्पताल का दर्जा

Wed, 25 Jun 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
PHC Lakhanpur should get the status of sub-district hospital or trauma center
लखनपुर में वर्तमान में चल रही पीएचसी। संवाद - फोटो : kathua
प्रदेश के प्रवेशद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनाने की जरूरत
विज्ञापन

आपातकाल स्थिति में लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए जीएमसी कठुआ जाने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लखनपुर को उपजिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। 50 गांव की 50 हजार आबादी के लिए एकमात्र स्वास्थ्य सुविधा पीएचसी ही है, जो सिर्फ दिन के समय खुलती है। मगर रात में या किसी आपात स्थिति में लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए 10 किलोमीटर दूर जीएमसी कठुआ जाने को मजबूर हैं।

अधिवक्ता और पूर्व लखनपुर कमेटी अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि लखनपुर में वर्तमान में केवल एक पीएचसी ही है, जो 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम नहीं है। लिहाजा इसका दर्जा बढ़ना चाहिए। वर्तमान में न केवल आसपास के 50 गांव, बल्कि पंजाब के लोग भी यहां से स्वास्थ्य सुविधा ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय प्रदीप कुमार ने बताया कि 3 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर में नियमित रूप से वाहनों से आने वाले पर्यटकों सहित यात्रियों व वाहनों में भी हजारों की संख्या में इजाफा हो जाता है। माधोपुर से लेकर हटलीमोड़ तक अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो घायलों को 24 घंटे जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इस मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोग उठा चुके हैं, मगर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। स्थानीय लोग लखनपुर में उपजिला या ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में विधानसभा के पटल पर कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------------------
जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में ट्रॉमा सेंटर या उपजिला अस्पताल को लेकर स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग रही है। लोगों का मानना है कि मौजूदा पीएचसी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए मुद्दे को विधानसभा के पटल पर उठाकर सरकार के संज्ञान में लाया गया। हालांकि सरकार की ओर से इसका दर्जा बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इसके बारे में कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द पीएचसी लखनपुर का दर्जा बढ़ेगा।

-डॉ. भारत भूषण, विधायक कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed